🏛️ जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 27 मामलों की सुनवाई; राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर
🔹 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्रामप्लेक्स भवन में जनता दरबार का आयोजन।
🔹 आमजनों की कुल 27 शिकायतों की सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को जाँचोपरांत समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश।
🔹 राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित समाधान हेतु सभी अंचल अधिकारी भी जनता दरबार में हुए शामिल।
🤝 "सबका सम्मान–जीवन आसान" की भावना के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता।
#जिलाप्रशासन_जहानाबाद #जनतादरबार #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद