🌼 लोकरत्न उपेन्द्र नाथ वर्मा की 15वीं राजकीय पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
आज लोकरत्न स्व. उपेन्द्र नाथ वर्मा की 15वीं राजकीय पुण्यतिथि के अवसर पर माननीय सांसद, जहानाबाद श्री सुरेन्द्र प्रसाद, जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया, माननीय विधायक, मखदुमपुर श्री सुवेदार दास सहित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
माननीय सांसद एवं जिला पदाधिकारी ने कहा कि लोकरत्न उपेन्द्र नाथ वर्मा एक युगपुरुष, प्रखर समाजवादी नेता, किसान हितैषी, शिक्षाविद् एवं कुशल संगठनकर्ता थे। उनका संपूर्ण जीवन समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों, किसानों और शिक्षा के विकास के लिए समर्पित रहा।
विधायक से लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने जनकल्याण, किसान हित एवं शिक्षा के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया।
🙏 लोकरत्न स्व. उपेन्द्र नाथ
Jehanabad, Bihar | Aug 28, 2026