🏛️ पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से 12 अमीनों का विभिन्न अंचलों में स्थानांतरण एवं पदस्थापन; राजस्व कार्यों में आएगी तेजी
🔹 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता, राजस्व श्री अनिल कुमार सिन्हा की उपस्थिति में रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से 12 अमीनों का विभिन्न अंचलों में स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया।
✅ इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा भूमि मापी, सीमांकन एवं लंबित राजस्व मामलों के निष्पादन में तेजी लाना है।
📌 जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अमीनों को नवपदस्थापित अंचलों में समयबद्ध योगदान देने एवं राजस्व कार्यों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#राजस्वविभाग #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद