🏛️ जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 27 मामलों की सुनवाई; त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश
🔹 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में ग्रामप्लेक्स भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 27 मामलों की सुनवाई की गई।
📌 भूमि विवाद, जमाबंदी सुधार, परिमार्जन, राशन कार्ड, अतिक्रमण एवं अन्य जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सभी अंचल अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
✅ जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
✨ सबका सम्मान–जीवन आसान!
#जनतादरबार #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद