🌊 स्वच्छ एवं अतिक्रमणमुक्त दरधा नदी की दिशा में जिला प्रशासन की पहल; दो दिनों में अतिक्रमण हटाने के निर्देश
🔹 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति द्वारा दरधा नदी के किनारे स्थलीय निरीक्षण किया गया।
🚫 नदी किनारे स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण करने वालों को दो दिनों के अंदर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश; अनुपालन नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
🌿 नदी में कूड़ा-कचरा एवं अपशिष्ट पदार्थ डालने पर रोक लगाने तथा नियमित निगरानी एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश।
🤝 जिला प्रशासन ने आमजनों से दरधा नदी को स्वच्छ, सुंदर एवं अतिक्रमणमुक्त बनाने में सहयोग की अपील की।
#स्वच्छदरधानदी #पर्यावरणसंरक्षण #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद