#Balrampur ! #उतरौला सड़क हादसा: मृतकों के परिजनों से मिलीं सपा प्रवक्ता सुमैया राना, बंधाया ढांढस...
#बलरामपुर। जनपद के उतरौला क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच नौजवानों की असमय मृत्यु के बाद समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राना ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनका दुख-दर्द साझा किया।
इस दौरान सुमैया राना ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि एक साथ पांच नौजवानों की मौत से कई घरों में मातम पसरा है, जो बेहद हृदयविदारक है। उन्होंने परिवारों से कहा कि इस कठिन घड़ी में वे खुद को अकेला न समझें, संकट की इस बेला में उनके साथ खड़े रहना हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है।
सपा प्रवक्ता ने दिवंगत युवाओं की आत्मा की शांति और मगफिरत की दुआ करते हुए शोकाकुल परिवारों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही, उन्होंने हादसे में घायल हुए अन्य लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी दुआ की।