🚨 बलरामपुर में बकरी छत पर जाने को लेकर विवाद, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार।
बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बरदही बाजार में बकरी के दूसरे पक्ष की छत पर चले जाने को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय अलमदार हुसैन की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
आरोप है कि बकरी छत पर जाने की बात को लेकर अरुण, अजय, लाले और कुल्लू ने नाजमा बानो, उनके पति अलमदार हुसैन और बेटे मोहम्मद आलिम के साथ गाली-गलौज व लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद अरुण और कुल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य दो आरोपियों अजय और लाले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।
🔎 पुलिस कार्रवाई: घटनास्थल का फील्ड यूनिट के साथ निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया गया है। शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और मामले की जांच जारी है।
#Balrampur #Utraula #BalrampurPolice #BalrampurNews #UPPolice #UttarPradesh #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #उत्तरौला #बलरामपुर #मारपीट #मौत #पुलिस_कार्रवाई #सामाजिक_समाचार