#Balrampur ! जनगणना को लेकर पुलिस लाइन में स्वगणना कार्यशाला, अधिकारियों-कर्मचारियों को कराया गया अभ्यास
ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया, महत्व और सावधानियों की दी गई जानकारी
#बलरामपुर। आगामी जनगणना की तैयारियों के तहत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में स्वगणना कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी संदीप केला और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में जनगणना अधिकारी महेंद्र कुमार ने स्वगणना की प्रक्रिया, ऑनलाइन माध्यम से जानकारी दर्ज करने के तरीके और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वगणना प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे पूरी प्रक्रिया को समझ सकें।
इस दौरान जनगणना के महत्व, ऑनलाइन स्वगणना की सुविधा और सही जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक करते हुए जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।
#balrampur