#Balrampur ! जनसंवाद से मज़बूत होगी सुरक्षा: बलरामपुर में CPU का जागरूकता अभियान तेज़...
#बलरामपुर, 21 नवंबर। पुलिस और जनता के बीच विश्वास व समन्वय बढ़ाने के लिए बलरामपुर पुलिस की कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) ने सभी थानों में विशेष संवाद अभियान चलाया है। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन और एएसपी विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में टीमें सार्वजनिक स्थलों पर संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, व्यापारियों व ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से संवाद कर स्थानीय समस्याएं सुन रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही हैं।
अभियान में लोगों को आत्मरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ मानकों के मुताबिक स्कूली वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साइबर ठगी, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा व मिशन शक्ति पर जोर देते हुए पुलिस ने ओटीपी, बैंक व एटीएम की गोपनीय जानकारी साझा न करने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की अपील की। स्वच्छता व जनकल्याणकारी कार्यों के साथ आपातकालीन नंबर 112 व CPU प्रभारी के नंबर भी साझा किए गए। पुलिस ने नागरिकों से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी व सुझाव देने का आह्वान किया है।
#BalrampurPolice