#बलरामपुर में रूहानी महफिल: पीरजादे शकीबुर्रहमान की दस्तार-ए-फजीलत, देशभर के मशहूर ओलमा-सआदात जुटे
अश्शाह मारूफ मियां की सदारत में सजा धार्मिक आयोजन; अमन-चैन और भाईचारे की हुई दुआ
#बलरामपुर, 21 नवंबर: जनपद के सूफी पैलेस में शुक्रवार को रस्म-ए-दस्तार-ए-फजीलत का भव्य आयोजन हुआ। दावत-ए-आम और लंगर के साथ शुरू हुए इस रूहानी कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे मशहूर ओलमा-ए-किराम, सआदात और खानकाही हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्ताना-ए-आलिया गंज मुरादाबाद शरीफ के सज्जादानशीन अश्शाह मारूफ मियां साहब ने की, जबकि मुख्य रस्म में साहिबे सज्जादा शकीबुर्रहमान उर्फ भइयू मियां को दस्तार-ए-फजीलत बांधकर सम्मानित किया गया।
आयोजन में अजमेर शरीफ के खानदान से सैयद हम्माद हसन चिश्ती, जामिया अशरफिया मुबारकपुर के प्रिंसिपल मुफ्ती बदरे आलम साहब व मुदर्रिसीन, सैयद उमर मियां बांसा शरीफ, सैयद निजामी हसन फिरदौसी, सैयद कयामी हसन फिरदौसी बिलहरी शरीफ, सैयद दानिश राजा नईमी, सैयद फैजान रजा नईमी मुरादाबाद शरीफ और सैयद फरहान मियां सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
इस दौरान ओलमा-ए-किराम ने इल्म, दीन और समाज में आपसी भाईचारे व सौहार्द का पैगाम दिया। समापन पर देश-दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई, जिसमें पूर्व अध्यक्ष शाबान अली, सूफी मियां, साफी मियां, मदरसा छात्रों और बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया।
#Balrampur