163 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के 600 से ज्यादा दावेदार, 5 नवंबर को मतदान
राजस्थान पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण में प्रतापगढ़ जिले की 4 पंचायत समितियों में सरपंच पद के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छोटी सादड़ी, धमोतर, धरियावद और दलोट की 163 ग्राम पंचायतों से 600 से अधिक संभावित दावेदारों के नाम सामने आए हैं। कई ग्राम पंचायतों में 4 से 5 प्रत्याशी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल ये संभावित दावेदार हैं, वास्तविक स्थिति नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। तीसरे चरण में सरपंच पद के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, चौथे चरण का मतदान 16 नवंबर को प्रस्तावित है।
#Pratapgarh #RajasthanElection2026 #PanchayatElection #SarpanchElection #RajasthanNews Cut2CutLive