प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत 250 से अधिक वाहनों का अधिग्रहण कर उन्हें सुखाड़िया स्टेडियम में खड़ा करवाया गया है। पोलिंग पार्टियों की आवाजाही के लिए 51 बोलेरो व टवेरा तथा 92 बसों की व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति के लिए प्रत्येक एरिया में 8-8 बसें रिजर्व रखी गई हैं।त्योहार के सीजन को देखते हुए आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। केवल स्कूल बसों का अधिग्रहण किया गया है, जबकि स्थानीय रूट की अतिरिक्त बसों को मुक्त रखा गया है ताकि शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
#PanchayatElection #PratapgarhNews #TransportDepartment #ElectionPreparations