बांसवाड़ा में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की तैयारी तेज, 312 बूथों पर 16 सुपरवाइजर और 44 मोबाइल पार्टियां तैनात
बांसवाड़ा। पंचायती राज चुनाव के तृतीय चरण को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पुलिस लाइन में एसपी सुधीर जोशी ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली। तृतीय चरण में बागीदौरा, गांगड़तलाई, आनंदपुरी और नाहरपुरा की 132 ग्राम पंचायतों के 312 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 16 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी और 44 मोबाइल पार्टियां तैनात रहेंगी। एसपी ने आचार संहिता की पालना, संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी और मतदान केंद्रों के 200 मीटर दायरे में भीड़ रोकने के निर्देश दिए।
#BanswaraNews #PanchayatiRajElection2026 #RajasthanElection #ElectionSecurity #Cut2CutLive