राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र के सरदारगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते युवक दलपत सिंह की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
26 अक्टूबर की शाम इलाहाबाद बैंक के पास आरोपी ने दलपत सिंह पर चाकू से हमला किया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 31 अक्टूबर को आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ईको वैन भी जब्त कर ली है।
#SardargarhNews #RajsamandNews #AmetPolice #CrimeNews #RajasthanPolice