प्रतापगढ़। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी माहौल गर्मा गया है। तीसरे चरण के चुनाव के तहत छोटी सादड़ी, धमोतर, धरियावद और दलोट पंचायत समितियों की 163 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 600 से अधिक संभावित दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। कई पंचायतों में 4 से 5 दावेदार आमने-सामने हैं। गांव की सरकार का मुखिया बनने के लिए प्रत्याशियों ने मतदाताओं से जनसंपर्क और समीकरण साधना शुरू कर दिया है।nउल्लेखनीय है कि तीसरे चरण के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा, जबकि चौथे चरण की वोटिंग 16 नवंबर को प्रस्तावित है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी।
#PratapgarhNews #RajasthanPanchayatChunav #SarpanchChunav #PanchayatElection2026 #RajasthanNews