उदयपुर में AC कंप्रेसर ब्लास्ट से 10वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग, मां-बेटे ने भागकर बचाई जान
उदयपुर के भुवाणा थाना क्षेत्र स्थित नवरतन हाइट्स अपार्टमेंट में रविवार दोपहर AC का कंप्रेसर फटने से 10वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान फ्लैट में मौजूद मां हीना और बेटा प्रतीक सुरक्षित बाहर निकल आए। धमाके के बाद आग तेजी से फैलने से ज्वेलरी, नकदी, फर्नीचर, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि आग रसोई तक पहुंचने से पहले गैस सिलेंडर बाहर निकाल लिए गए। चौकीदार और पड़ोसियों ने फायर सिस्टम की मदद से करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। दमकल की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं।
#UdaipurNews #ACBlast #FireIncident #RajasthanNews #NavratanHeights BreakingNews Cut2CutLive