प्रतापनगर में PWD कर्मचारी के घर दिनदहाड़े धावा, CCTV में 2 संदिग्ध कैद
डूंगरपुर के प्रतापनगर इलाके में PWD कर्मचारी लक्ष्मीकांत भोई के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। घटना का पता उनके भतीजे के CCTV फुटेज देखने पर चला। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति घर में प्रवेश करते और बाद में बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर लक्ष्मीकांत भोई घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे और आलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित के अनुसार, प्रारंभिक आकलन में करीब 1.50 लाख रुपए तक नुकसान होने की बात सामने आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
#Dungarpur #Pratapnagar #Theft #CrimeNews #CCTVFootage PWD