वोटर लिस्ट में गड़बड़ी! पति-पत्नी एक वार्ड में, बेटा-बेटी 3 KM दूर; मतदाताओं में आक्रोश
बांसवाड़ा में नगर निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी के अजीब मामले सामने आए हैं। एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग वार्डों में दर्ज होने से मतदाताओं में नाराजगी है। सेवानिवृत्त शिक्षक हेमंत उपाध्याय ने बताया कि उनका और पत्नी का नाम वार्ड नंबर 14 में है, जबकि बेटा-बेटी का नाम वार्ड नंबर 3 में जोड़ दिया गया है। बच्चों को मतदान के लिए करीब तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। उनका कहना है कि SIR समेत कई आवेदन देने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। वहीं तिरुपति नगर निवासी गोकुल पंचाल का आरोप है कि वर्षों से स्थानीय बूथ पर मतदान करने के बावजूद इस बार उनका नाम वार्ड नंबर 3 में कर दिया गया। BLO से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने से मतदाताओं में रोष है।
#VoterList #VoterListError #MunicipalElection #RajasthanElection #Election2026