बांसवाड़ा कोर्ट में अव्यवस्थाओं पर वकीलों का फूटा गुस्सा, नवीन न्यायालय परिसर में फूंका प्रतीकात्मक पुतला
बांसवाड़ा में नवीन न्यायालय परिसर की अव्यवस्थाओं को लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला अभिभाषक संघ के आह्वान पर आंदोलन के पांचवें दिन वकीलों ने न्यायालय परिसर में अव्यवस्थाओं का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया। संघर्ष समिति के संयोजक मनोसिंह चौहान ने बताया कि नई कोर्ट बिल्डिंग में वकीलों और पक्षकारों के लिए पर्याप्त टेबल-कुर्सियां, पार्किंग, पेयजल, महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग व्यवस्था, लाइब्रेरी, बार कक्ष और टाइपिस्टों के बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है और इसका उद्देश्य केवल जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित करना है। आंदोलन लगातार जारी है।
#Banswara #BanswaraNews #CourtNews #AdvocatesProtest #LawyersProtest