कांग्रेस का BJP-BAP पर बड़ा हमला: 35 साल का बोर्ड, फिर भी विकास नहीं; इस बार कांग्रेस की बारी
डूंगरपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और विधायक गणेश घोघरा ने भाजपा और BAP पर जमकर निशाना साधा। घोघरा ने आरोप लगाया कि BAP के पार्षद जीत के बाद अपने वार्डों से गायब रहे और विकास कार्य नहीं कराए। वहीं भाजपा के 35 साल के नगर परिषद बोर्ड पर शहर का विकास नहीं करने का आरोप लगाया। वार्ड 23 में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा का नामांकन खारिज होने को घोघरा ने पार्टी की बड़ी चूक माना। उन्होंने NEET, महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। घोघरा ने कहा कि चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद एक-दो दिन में कांग्रेस अपना स्थानीय घोषणा पत्र जारी करेगी।
#Dungarpur #DungarpurNews #NagarNikayElection #RajasthanElection #Congress