बोखला पाल में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, रात में GSS पर कर्मचारी नहीं मिलने का आरोप
डूंगरपुर के बोखला पाल क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन हो या रात, बिना सूचना के बार-बार बिजली बंद कर दी जाती है और कई-कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रहती है।
ग्रामीणों की सबसे बड़ी शिकायत बोखला GSS को लेकर है, जहां रात्रि ड्यूटी के दौरान कर्मचारी मौजूद नहीं रहने का आरोप है। बिजली बंद होने पर संबंधित कर्मचारियों के फोन भी बंद होने की बात ग्रामीणों ने कही है।
वहीं, बारिश की कमी के बीच किसान फसलों की सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर हैं। अनियमित आपूर्ति से समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे फसलों को नुकसान की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
#BokhlaPal #Dungarpur #ElectricityCut #PowerCut #ElectricityCrisis FarmersIssue Farmers