कांग्रेस को डबल झटका! वार्ड 28 में नामांकन वापस, वार्ड 23 में पर्चा खारिज; BJP के 2 वार्ड निर्विरोध
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर है। वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक बलात ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन वापस होने के बाद अब इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी चेतन खराड़ी का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
इससे पहले वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो चुका है। यानी नगर परिषद के 40 वार्डों में से दो वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अब बाकी वार्डों में चुनावी मुकाबला होगा और सभी की नजरें आगे की चुनावी तस्वीर पर रहेंगी।
#Dungarpur #DungarpurNews #DungarpurNagarParishad #RajasthanElection