डूंगरपुर पुलिस की नई पहल, महिला सुरक्षा संवाद के लिए बनाई महिला यूथ सीएलजी
डूंगरपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर महिला यूथ सीएलजी के माध्यम से नई पहल शुरू की है। 2 सितंबर को जिला मुख्यालय और जिले के चारों वृत्त कार्यालयों में महिला यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित हुए। करीब 300 महिलाएं और बालिकाएं इस पहल से जुड़ी हैं, जबकि यूथ सीएलजी अभियान से अब तक 2200 से अधिक लोग जुड़े हैं। बैठक में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और बालिकाओं की सुरक्षा पर चर्चा हुई। महिलाओं को जीरो एफआईआर, पॉक्सो एक्ट सहित कानूनी प्रावधानों और आपातकालीन सहायता नंबर 112 व महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी गई।
#Dungarpur #DungarpurPolice #WomenSafety #WomenEmpowerment