Siwan पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी गिरफ्तार | SNLIVE
सिवान पुलिस ने नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म एवं वीडियो वायरल करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। मामले की जांच जारी है तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण कराया जा रहा है।
#SiwanPolice #Siwan #BiharPolice #BiharNews #SiwanNews #PoliceAction #BreakingNews #SNLIVE #CrimeNews #LatestNews