इंदौर से बस में शराब की खेप रवाना, 50 रुपए में तस्करी का खेल; आबकारी-पुलिस की निगरानी पर सवाल
देवास। इंदौर से देवास तक यात्री बस में शराब की खेप पहुंच गई, लेकिन रास्ते में इंदौर आबकारी और पुलिस के निगरानी तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगी। बुधवार को देवास आबकारी विभाग ने सागर ट्रैवल्स की बस (MP 41 P 3377) से विदेशी शराब की 2 पेटियां (100 क्वार्टर), करीब 17 हजार रुपए कीमत की जब्त कीं। शराब को 'संजीवनी' लिखे कार्टून में सामान्य पार्सल बताकर सीटों के नीचे छिपाया गया था। खेप पहुंचाने के लिए बस के कंडक्टर और क्लीनर को महज 50 रुपए दिए गए थे। वन मंडल कार्यालय के सामने पार्सल लेने पहुंचे स्थानीय भाजपा नेता धीरज सोलंकी सहित बस चालक और कंडक्टर गिरफ्तार हुए। सवाल सीधा है—इंदौर से शराब रवाना हुई, बस शहर से निकली और देवास पहुंच गई, लेकिन इंदौर का आबकारी-पुलिस अमला आखिर किसकी निगरानी में व्यस्त रहा?#IndoreExcise #IndorePolice #DewasExcise #LiquorSmuggling #BusSmuggling IllegalLiquor ExciseDepartment PoliceMonitoring MPNews MadhyaPradesh शराबतस्करी आबकारीविभ�