अवैध शराब के साथ एक्टिवा जब्त, आबकारी टीम की कार्रवाई
इंदौर। अवैध शराब के परिवहन और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए MP 09 ZR 5845 नंबर की एक्टिवा स्कूटी मदिरा सहित जब्त की।कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को आबकारी उपनिरीक्षक बलदा कॉलोनी कृतिका द्विवेदी ने अंजाम दिया। कार्रवाई में आरक्षक बबलू सिसोदिया और कैलाश अखंडे का विशेष योगदान रहा। टीम ने वाहन और मदिरा जब्त कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।#Indore #ExciseDepartment #IllegalLiquor #MPNews #AbkariVibhag