बुलडोजर ने खोली आबकारी-पुलिस के दावों की पोल, मलबे में मिले धार जिले के शराब के हजारों लेबल
इंदौर। अवैध शराब पर लगाम के दावों के बीच कृष्णबाग कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई ने एक नया राज खोल दिया। एमआर-10 स्थित कॉलोनी में तोड़े गए अवैध निर्माणों के मलबे से प्लास्टिक के बोरों में देशी शराब के हजारों नए लेबल मिले। चौंकाने वाली बात यह है कि ये लेबल सेजवाया स्थित ग्रेट गैलियन वेंचर्स लिमिटेड में निर्मित थे और केवल धार जिले में सप्लाई के लिए अधिकृत थे। रिहायशी कॉलोनी में दूसरे जिले की शराब के लेबल मिलना नकली शराब या री-पैकेजिंग के संभावित नेटवर्क की आशंका खड़ी करता है। सवाल यह है कि जब ऐसे सामान शहर के भीतर जमा हो रहे थे, तब इंदौर आबकारी और पुलिस का खुफिया तंत्र आखिर किसकी तलाश में था? बुलडोजर ने मलबा हटाया, लेकिन निगरानी व्यवस्था पर सवालों का मलबा और बढ़ गया।#IndoreNews #KrishnabagColony #FakeLiquor #LiquorScam #MPExcise IndorePolice ExciseDepartment IllegalLiquor अवैधशराब नकलीशराब आबकारीविभाग इंदौरपुलिस बु�