डामर प्लांट में आग से मची अफरा-तफरी, मशीनरी-मटेरियल के साथ हाइवा भी खाक
सतना। मझगवां थाना क्षेत्र के चौरेही गांव के पास चितहरा-बिरसिंहपुर मार्ग स्थित कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के डामर प्लांट में बुधवार सुबह अचानक भड़की आग ने भारी तबाही मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि प्लांट में रखा तैयार मटेरियल, मशीनरी और परिसर में खड़ा एक हाइवा भी उसकी चपेट में आकर जल गया। आग की लपटें उठते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मझगवां थाना पुलिस और डायल 112 की टीम पहुंची और स्थानीय संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, लेकिन उस समय तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची थी। फिलहाल आग की वजह पहेली बनी हुई है। प्लांट में तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।#Satna #Majhgawan #FireIncident #Chourehi #KrishnaInfrastructure DamarPlant FireNews SatnaNews MPNews BreakingNews