न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार सिंह के निधन पर अधिवक्ता मोहम्मद अहमद रजा ने व्यक्त किया गहरा शोक
जिला बार एसोसिएशन बलरामपुर में चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
बलरामपुर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार सिंह के 19 सितंबर 2026 को हुए आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से न्यायिक एवं विधिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार सिंह ने 16 दिसंबर 1979 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया था। उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में मुख्य रूप से आपराधिक मामलों में वकालत की। वर्ष 1990 से 2003 तक अपर शासकीय अधिवक्ता तथा 2003 से 2007 तक शासकीय अधिवक्ता के रूप में उन्होंने राज्य की सेवा की। विधिक क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक स्मरण किया जाएगा।
न्यायमूर्ति के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मोहम्मद अहमद रजा ने कहा—
«“إِنَّا لِلَّهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ”
“निस्संदेह हम अल्लाह ही के हैं और उसी की ओर लौटकर जाने वाले हैं।”»
उन्होंने कहा, “न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार सिंह साहब का इस फ़ानी दुनिया से रुखसत हो जाना हम सभी विधिक साथियों के लिए अत्यंत कष्टदायक है। कानून के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। अल्लाह तआला उनके शोक-संतप्त परिवार, शिष्यों और चाहने वालों को इस अपार दुख को सहने के लिए सब्र-ए-जमील अता फरमाए तथा मरहूम की मगफिरत फरमाकर उन्हें अपने रहमत के साए में जगह अता फरमाए। आमीन।”
वहीं, जिला बार एसोसिएशन बलरामपुर के रूम में न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार सिंह के चित्र पर अधिवक्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत न्यायमूर्ति को श्रद्धांजलि दी और उनके विधिक जीवन एवं योगदान को याद किया।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🕊️
#JusticeAshwaniKumarSingh #न्यायमूर्ति_अश्वनी_कुमार_सिंह #श्रद्धांजलि #अधिवक्ता #जिला_बार_एसोसिएशन_बलरामपुर #इलाहाबाद_हाईकोर्ट #लखनऊ_बेंच #HighCourt #MohammadAhmedRaza #अहमद_रजा #विधिक_जगत #शोक_संदेश #बलरामपुर