डीएम अचानक पहुंचे स्कूल तो मचा हड़कंप छात्राओं ने डीएम को सवालों का दिया जवाब
बलरामपुर जिले में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल देने की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकासखंड तुलसीपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय हरहटा का निरीक्षण किया।
🔹 डीएम ने अलग-अलग कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया।
🔹 पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछकर बच्चों का शैक्षिक स्तर और लर्निंग आउटकम परखा।
🔹 बच्चों ने डीएम के सवालों के सही जवाब दिए तो जिलाधिकारी ने प्रसन्नता जताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
🔹 बच्चों से पढ़ाई, उपस्थिति और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी फीडबैक लिया।
डीएम ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बच्चे की शैक्षिक प्रगति पर नियमित नजर रखी जाए। जिन बच्चों को किसी विषय में कठिनाई हो, उन्हें अतिरिक्त अभ्यास और विशेष सहयोग दिया जाए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चों में विषय की स्पष्ट समझ और आत्मविश्वास भी विकसित होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और नियमितता के बारे में सीधे जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय स्टाफ को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही विद्यालय में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया।
डीएम का संदेश—हर बच्चे की शैक्षिक दक्षता पर हो नजर
जिलाधिकारी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाए। प्रत्येक बच्चा अपनी कक्षा के अनुरूप शैक्षिक दक्षता हासिल करे, इसके लिए नियमित मूल्यांकन और आवश्यक शैक्षिक सहयोग सुनिश्चित किया जाए।
#बलरामपुर #Balrampur #डीएमबलरामपुर #DrVipinKumarJain #तुलसीपुर #Tulsipur #कंपोजिटविद्यालय #हरहटा #शिक्षा #बेसिकशिक्षा #परिषदीयविद्यालय #विद्यालयनिरीक्षण #मिडडेमील #highlights #शिक्षाकीगुणवत्ता #बच्चोंकीपढ़ाई #लर्निंगआउटकम #उत्तरप्रदेश #UPNews #BalrampurNews जिला प्रशासन बलरामपुर