सतना: सिंधी कैंप गेट के पास बीच सड़क पर झड़क और मारपीट, कार के शीशे टूटे
सतना शहर के सिंधी कैंप गेट के सामने मुख्य सड़क पर देर रात दो पक्षों के बीच अचानक कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर हंगामा मच गया और लात-घूंसे चलने लगे। घटना के दौरान मौके पर खड़ी एक काली कार का पिछला शीशा भी बुरी तरह टूट गया।
घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#Satna #SatnaNews #SindhiCamp #SatnaPolice