वार्ड 40 और 41 में 84.67 लाख के नाली निर्माण का भूमिपूजन, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी रहीं मुख्य अतिथि
सतना। नगर निगम सतना के वार्ड क्रमांक 40 और 41 में विकास कार्यों को गति देते हुए 84.67 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नाली निर्माण एवं नाली कवर कार्य का गुरुवार को विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर योगेश ताम्रकार ने की। इस दौरान नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी रही।
राज्य मंत्री: प्रतिमा बागरी (मुख्य अतिथि)
महापौर: योगेश ताम्रकार (अध्यक्षता)
निगम अध्यक्ष: राजेश चतुर्वेदी
निर्माण विभाग अध्यक्ष: गोपी गोलानी
MIC सदस्य: पी.के. जैन
क्षेत्रीय पार्षद: असरफ अली
भूमिपूजन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस नाली निर्माण और कवरिंग कार्य से वार्ड 40 और 41 के नागरिकों को जलभराव और गंदगी से राहत मिलेगी, जिससे �