लाइन डे पर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं, समाधान के दिए निर्देश
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने मंगलवार को पुलिस केंद्र, जहानाबाद में आयोजित लाइन डे के अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित कर्मियों से समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके त्वरित एवं नियमानुसार समाधान के लिए संबंधित शाखा के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि वे बेहतर मनोबल के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। संबंधित शाखाओं को प्राप्त समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।