विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में एसएन सिन्हा कॉलेज में घंटी बजाकर प्रदर्शन
जहानाबाद। स्थानीय एसएन सिन्हा कॉलेज में विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में चल रहे विरोध प्रदर्शन के अंतिम दिन सोमवार को प्रशासनिक भवन के सामने घंटी बजाकर प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने नए प्रावधानों का विरोध करते हुए महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बनाए रखने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने कहा कि प्रस्तावित प्रावधानों से उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता प्रभावित होगी। उन्होंने सरकार से कानून को वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अधिनियम वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी पुनः बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन में डॉ. अख्तर रोमानी, डॉ. सुबोध कुमार झा, डॉ. शशिधर गुप्ता, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मोहम्मद इंतखाब आलम, श्रीमती कुमकुम कुमारी, डॉ. ज्योतिर्मय, डॉ. कविंद्र भगत, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. यास्मीन बानो, डॉ. शोभा रानी, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. निमिषा किरण, डॉ. सिया शरण, डॉ. हर्ष वर्धन, डॉ. रूपम कुमारी सहित शिक्षकेत्तर कर्मी राजीव नयन, ब्रजेश कुमार, संजय कुमार, दीपक कुमार, नीलम कुमारी, रंजन कुमार, विकास कुमार, अंकिता, शशिकांत निराला, धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।