राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर थानाध्यक्षों के साथ बैठक
जहानाबाद। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, ब्रजेश कुमार द्वारा थाना अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत न्यायालयों एवं प्राधिकार द्वारा निर्गत नोटिसों की समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते एवं सुलह के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए नोटिसों की तामिला अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी थाना अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित निर्गत नोटिसों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित पक्षकारों तक समय पर पहुंचाया जाए तथा तामिला की कार्रवाई का समुचित अभिलेख संधारित किया जाए।इस दौरान थाना स्तर पर नोटिस तामिला में आने वाली कठिनाइयों, पक्षकारों तक पहुंच बनाने तथा तामिला प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत को अधिक से अधिक सफल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।बैठक में यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को लंबित विवादों का त्वरित, सरल एवं निःशुल्क समाधान प्राप्त करने का प्रभावी मंच है जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आम नागरिकों से भी अपील की गई कि यदि उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित नोटिस प्राप्त होता है तो वे निर्धारित तिथि अथवा उसके पहले भी प्रि सीटिंग के माध्यम से उपस्थित होकर अपने मामले का आपसी समझौते के माध्यम से समाधान कराने का