आगे उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पीड़िता का AI जनरेटेड वीडियो बनाकर प्रसारित करने और घटना को जातिगत रंग देने वाले रील्स और भ्रामक खबर, के खिलाफ साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ऐसे मामलों में POCSO एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने मीडिया और आम लोगों से अपील की कि पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली अथवा भ्रामक सामग्री को प्रसारित न करें, वायरल फुटेज को डाउनलोड, शेयर या दोबारा पोस्ट नहीं करें। यदि किसी व्यक्ति के मोबाइल पर यह वीडियो आया है तो उसे आगे प्रसारित करने के बजाय तत्काल डिलीट कर दें।
एसपी ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता की पहचान उजागर कर वायरल करने के मामले में साइबर थाना कांड संख्या 45/26 दर्ज किया गया था, जिसमें पहले ही करीब 120 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की गई थी। इसके बाद AI जनरेटेड वीडियो और कथित जातिगत एंगल से संबंधित सामग्री को लेकर साइबर थाना कांड संख्या 46/26 दर्ज की गई है।
पुलिस ने URL के आधार पर सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री प्रसारित करने वाले कुल 225 लोगों को चिन्हित किया है। एसपी के अनुसार, चिन्हित लोगों को नोटिस भेजकर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ।
दरअसल 19 सितंबर की शाम टाउन थाना क्षेत्र के मदन रोड स्थित मड़वा पहाड़ी के पास शरारती तत्वों द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत की गई थी, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। नाबालिग की पहचान को उजागर करते हुए कई लोग शेयर कर रहे हैं, जो कानूनी तौर पर बिल्कुल गलत है। जिसको लेकर एसपी ने संख्त चेतावनी दी है। #jamuibihar #jamuitopnews #Crime #CrimeNews #viralpost #jamuiPolice #jamuiupdates
Jamui, Jamui | Sep 26, 2026