
DM ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विकासात्मक कार्यों का किया समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार की शाम 4 बजे कार्यालय कक्ष में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं निर्धारित सूचकांकों की एक उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखना और उनकी प्रगति की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। बैठक के दौरान आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत निर्धारित प्रमुख सूचकांकों, विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित सभी सूचकांक जिले के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े और स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले सूचकांकों में अविलंब और तीव्र सुधार सुनिश्चित करें। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि सभी विभागों का सामूहिक लक्ष्य जमुई जिला को विकास के पैमानों पर अग्रणी स्थान पर लाना होना चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल, बेहतर समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता है, ताकि धरातल पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके और विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न रहे। इस महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्हें जिला पदाधिकारी द्वारा समय-सीमा के भीतर निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जवाबदेही तय की गई। #jamuitopnews #jamuibihar #dmjamui #zilaprashasan #jamui
Jamui, Jamui | Jul 12, 2026

जमुई: बकरी पालन ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर विकल्प, प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र जमुई में पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण समारोह का समापन किया गया। इस अवसर पर अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि बकरी पालन ग्रामीण युवाओं के लिए कमाई का बेहतर विकल्प है। इसकी जानकारी शनिवार की शाम 4:00 बजे दी गई है। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओ को किसी प्रकार का रोजगार प्रारंभ करने से पूर्व उस विषय की तकनीकी जानकारी बेहद आवश्यक होती है । पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण में डॉ प्रवीण कुमार ने बकरी पालन की आवास, रखरखाव, पोषण, रोग नियंत्रण पर विस्तार से चर्चा की है । इस प्रकार केंद्र सभी प्रतिभागीयो को बकरी पालन की पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहा है । उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण के अंत में इन्हें राज्य सरकार की बकरी पालन संबंधित योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है । इसका सीधा लाभ प्रतिभागियों को मिलेगा । केंद्र प्रमुख डॉ सुधीर ने बताया कि बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के कुलपति डॉ इंद्रजीत सिंह के द्वारा जिले के किसानों के लिए पशुपालन संबंधित कार्यक्रम दिए जाते है , जिससे जिले के किसानों को गौपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, सुकर पालन की जानकारी समय समय पर दी जा रही है । उन्होंने कहा कि, जिले के युवा जो पशुपालन में अपना कैरियर बनाना चाहते है, वो केंद्र को संपर्क करे। #jamuitopnews #jamuibihar
Jamui, Jamui | Jul 12, 2026

जमुई के वन विभाग कार्यालय से पुरानी फाइलें चोरी, दो वि^धि वि^रु^द्ध बा^ल^क धराया वन विभाग जमुई के कार्यालय से पुरानी फाइलें चोरी कर बेचने मामले में वन विभाग की टीम ने डायल 112 की पुलिस के सहयोग से गुरुवार की रात 8:00 बजे दो वि^धि वि^रु^द्ध बा^ल^क को पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान दोनों बा^ल^क की निशानदेही पर शहर के कृष्णपट्टी स्थिति कचड़ा दुकान से चोरी के सभी कागजात को बरामद किया गया है। हालांकि बाद में दोनों ब^/च्चों से पूछताछ के बाद समझाबुझा कर देर रात छोड़ दिया गया है। दोनों विधि विरुद्ध बालक टाउन थाना क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जाता है। वहीं अचानक वन विभाग की टीम के साथ डायल 112 की पुलिस टीम को देख लोगों की भीड़ लग गई। घटना का कारण जानने के लिए लोग काफी देर तक अड़े रहे। कुछ देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल बना रहा। #jamuibihar #jamuitopnews #Crime #CrimeNews #jamuiPolice #vanvibhag
Jamui, Jamui | Jul 10, 2026

जमुई में गेहूमन सांप के डं^स^ने के बाद इलाज के दौरान बच गई वृद्ध की जा^न जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत गादी कटौना गांव में गुरुवार की रात 8:30 बजे कोबरा यानि गेहूमन सांप ने सरयुग यादव को डं^स लिया। इसके बाद परिवार वालों द्वारा उक्त सांप को मारकर सदर अस्पताल लाया गया और सरयूग यादव को भी भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर में गेहूमन सांप के विष का लक्षण दिखाई देते ही डॉ. मृत्युंजय पंडित द्वारा ताबड़तोड़ करीब 20 भाइल एंटी- वेनम इंजेक्शन लगाया गया। इस दौरान धीरे- धीरे वृद्ध के तबियत में सुधार होनी शुरू हो गई। इसके बाद रातभर वृद्ध को सदर अस्पताल में ही निगरानी में रखा गया और स्वस्थ्य व स्थिति सामान्य होने पर शुक्रवार की सुबह वृद्ध को डिस्चार्ज किया गया है। #jamuitopnews #jamuidistrict #cobrasnack #cobrabite #jamuibihar
Jamui, Jamui | Jul 10, 2026

जमुई- झारखंड बॉर्डर पर अवस्थित बेला गांव के जंगली क्षेत्र से मिला अज्ञात युवक का श^व जमुई जिले के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव स्थित जंगली क्षेत्र से ब^द^बू उठते हुए एक युवक के श^व को पुलिस ने बरामद किया है। घ^ट^ना^स्थ^ल से एक चा^कू और शराब की बोतल भी बरामद की गई है। मृ^त^क युवक की पहचान नहीं हो पाई है, उंसका नाम और पता कि भी जानकारी नहीं हो पाई है। मृ^त^क युवक के सिर पर ग^ह^रे ज^/ख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी ह^/त्या की गई है। बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे मृ^त^क युवक के श^व को सदर अस्पताल लाया गया, जहां श^व स^ड़े, ग^ले अवस्था में रहने और श^व से ब^द^बू उठने की वजह से डॉक्टर द्वारा पो^स्ट^मा^र्ट^म के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस श^व को पो^स्ट^मा^र्ट^म के लिए भागलपुर लेकर जाने की तैयारी में जुटी हुई है। #jamuitopnews #jamuibihar #Crime #jamuiPolice #hatyai
Jamui, Jamui | Jul 9, 2026