कचहरी चौक पर लगा भीषण जाम और ट्रैफिक पोस्ट पर मोबाइल में मस्त हैं जवान, लापरवाही का वीडियो आया सामने
शहर के कचहरी चौक का एक ऐसा नजारा सामने आई है, जो लोगों को हैरान कर देने वाली है। यहां भीषण सड़क जाम के दौरान वाहन चालक हॉर्न बजाते रहे और ड्यूटी पर तैनात जवान ट्रैफिक पोस्ट के अंदर कुर्सी पर बैठकर मोबाइल में व्यस्त रहे, यह नजारा काफी देर तक देखने को मिला, जो पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल खड़ी कर रही है। मामले का लाइव वीडियो शनिवार की सुबह 8:00 बजे सामने आई है, जो अपने आप में कई सवाल खड़ी कर रही है।
दरअसल बारिश थमते ही वाहनों का दबाव बढ़ते ही चौराहा अस्त-व्यस्त हो गया। चारों तरफ से वाहन एक-दूसरे के रास्ते में फंसते गए। जाम में फंसे वाहन चालक हार्न बजाकर रास्ता देने का इशारा करते रहे, लेकिन जवान मोबाइल में इतने व्यस्त थे कि आसपास का शोर भी उन तक नहीं पहुंच रहा था। यात्रियों के लिए यह दृश्य हैरान करने वाला था। इतना ही नहीं जब मीडियाकर्मी ने जवान के इस हरकत की वीडियो बनानी शुरू की तो उन्होंने वीडियो बनाते देखा भी लेकिन जवान कुर्सी से उठकर जाम हटाने के बजाय फिर मोबाइल में व्यस्त हो गए।
अब सवाल यह उठ रहा है कि जब पुलिस जवान ही सड़क के बजाय मोबाइल की स्क्रीन पर नजर रखेंगे तो चौराहे की यातायात व्यवस्था कौन संभालेगा? जबकि कचहरी चौक शहर के अतिव्यस्ततम चौराहों में शामिल है। यहां यातायात सुचारू रखने के लिए जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसके बावजूद ड्यूटी के दौरान जवानों की ऐसी लापरवाही पुलिस के वरीय पदाधिकारी के आदश की धज्जियां उड़ाना है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि यह तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस पदाधिकारी द्वारा इन लापरवाह जवानों पर क्या और कब तक कार्रवाई की जाती है। #jamuiPolice #jamuitopnews #spjamui
Jamui, Jamui | Sep 26, 2026