जमुई: डायल 112 की पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश कर बचाई तीन लोगों की जान
जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घा^य^ल हुए तीन लोगों के लिए डायल 112 की पुलिस टीम वरदान साबित हुई है। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची 112 की पुलिस द्वारा फौरन तीनों घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया है, जिससे तीनों की सही समय पर उपचार किया गया जान बच पाई। दुर्घटना के बाद घटना स्थल से तीनों को डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा उठाते हुए लाइव वीडियो शुक्रवार की शाम 5:30 बजे सामने आई है। इस कार्य के लिए लोग डायल 112 की पुलिस टीम की सराहना कर रहे हैं। फिलहाल तीनों घायलों के नाम और पता की जानकारी नहीं दी गई है और न ही दुर्घटना के कारण का पता चल सका है। दुर्घटना कैसे और किस गाड़ी से हुई है इसकी भी जानकारी नहीं हो पाई है, लेकिन तीनों घायल इलाज के बाद सुरक्षित बताए जाते हैं। बताया जाता है कि डायल 112 की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल अवस्था में गिरे हुए हैं। सूचना के बाद फौरन डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मानवता की एक बड़ी मिशाल पेश कर तीनों को खुद से उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां घायल व उनके परिवार वालों ने डायल 112 की पुलिस टीम को बधाई दी। #jamui #Exident #jamuiPolice #lachhuad
Jamui, Jamui | Sep 26, 2026