जमुई: दो दिनों से हो रही बारिश के बीच जमुई- मलयपुर मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित
दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के बीच जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक विशाल पेड़ बीच सड़क पर ही गिर गया। गनीमत रही की इस पेड़ की चपेट में कोई भी गाड़ी या लोग नहीं आए, जिससे बड़ी हादसा टल गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग द्वारा जेसीबी के माध्यम से पेड़ को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे के बाद तक भी पेड़ हटाया नहीं जा सका। पेड़ हटाने की कार्रवाई चालू है। इस दौरान स्थानीय लोगों की काफी भीड़ घटना स्थल पर लगी हुई है। सड़क के दोनो तरफ छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। #jamuiPolice #वनविभाग #viralchallenge
Jamui, Jamui | Sep 26, 2026