जमुई: नंदन का शराब पार्टी करते और हरेराम का शराब की तस्करी करते वीडियो आया सामने
टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास छात्रा के साथ अ^मा^न^वी^य हरकर करने मामले के मुख्य आरोपित नंदन यादव और हरेराम यादव से जुड़े कुछ वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो इलाके में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। एक वीडियो में दोनों अवैध शराब की पार्टी करते दिख रहे हैं तो दूसरे वीडियो में अश्लील गाने पर नर्तकी के साथ डांस करते देखे जा रहे हैं। जबकि कुछ वीडियो में बाइक पर रील बनाते भी देखे जा रहे हैं। इससे पूर्व विभिन्न स्थानों पर पूजा करते भी दोनों दिखे थे। इतना ही नहीं अवैध बालू का कारोबार भी करते वीडियो वायरल हुआ था, यानि दोनों की गिरफ्तारी के बाद पिछले सारे अच्छे और बुरे कारनामे लोगों के सामने आने लगे हैं। हालांकि वायरल हो रहे अलग-अलग वीडियो में अधिकांश वीडियो नंदन यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से सामने आने की बात बताई जा रही है। वायरल वीडियो पर लोग अलग- अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बहरहाल, बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद सोशल मीडिया पर शराब के सेवन से जुड़े इस तरह के वीडियो सामने आना कई सवाल खड़े करता है। वहीं, वायरल वीडियो में भोजपुरी के अश्लील गानों पर डांस करते हुए दिखाई देने की बात भी सामने आ रही है।
वीडियो सामने आने के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि सोशल मीडिया पर खुले तौर पर शराब के सेवन से जुड़े वीडियो किस तरह प्रसारित किए जा रहे थे और संबंधित लोगों पर शराबबंदी कानून के तहत पहले कभी कार्रवाई नहीं हुई।
दरअसल 19 सितंबर की शाम मडवा पहाड़ी के पास नाबालिग छात्रा और छात्र के साथ अमानवीय हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ था जिसका मुख्य आरोपित नंदन यादव और हरे राम यादव बताया गया था । मामले में पुलिस ने नंदन यादव को पर में गोली मारकर और हरे राम यादव को गिरफ्तार किया था उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही उसके पिछले कारनामों का सारा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है यह मामला जमुई नहीं बल्कि राज्य व देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। #jamuibihar #jamuiPolice #Crime #viralpost #viralreels #
Jamui, Jamui | Sep 26, 2026