Public App Logo
Profile Picture

Jamui Top News

@usr12975428
977Followers
0Following
जम सर्च ऑपरेशन के दौरान SSB को मिली कामयाबी, पत्थर के नीचे छुपाकर रखा गया था

जमुई जिले के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के घने जंगल में 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नक्सल गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध हथियार बरामद किया है। बरामद हथियारों में एक देसी राइफल और दो देसी कट्टा शामिल हैं। मामले की पुष्टि शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे 16वीं वाहिनी SSB के द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

दरअसल, SSB की आसूचना शाखा को सूचना मिली थी कि बथनावरण, कासासकरी घोटारी और नूनतारा के समीप घने जंगल में हल्दिया झरना के आसपास नक्सलियों द्वारा पूर्व में हथियार, गोला-बारूद या अन्य आपत्
नवनिर्मित ख़ैरा पंचायत भवन में आई दरार मामले में मंत्री ने किया निरीक्षण, कहा- हैंडओवर से पूरे बिहार में भवनों की होगी जांच 

जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत खैरा पंचायत के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में दरारें और प्लास्टर टूटने की शिकायत के बाद शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश निरीक्षण करने पहुंचे, जहां मंत्री ने हॉल, कमरे, लाइब्रेरी, छत समेत अन्य हिस्सों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भवन की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भवन में कई जगह रिपेयरिंग के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। दरार चाहे छोटी हो या बड़ी, वह खतरनाक हो सकती है। इसे ठीक कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।
मंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण भूकंपरोधी तकनीक से किया गया है। जाली नहीं लगाने के कारण कुछ जगहों पर समस्या सामने आने की बात बताई गई है। उन्होंने कहा कि अब पूरे बिहार में जिन पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है और जिन्हें हैंडओवर किया जाना है, उनकी पहले पूरी तरह जांच की जाएगी। जांच में संतुष्ट होने के बाद ही भवनों का हैंडओवर किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने छत की ढलाई के बाद प्लास्टर के काम में भी कमी बताई। कई जगह प्लास्टर टूटे मिले। उन्होंने इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। लाइब्रेरी रूम में लगे बिजली के बोर्ड को भी ठीक कराने को कहा। मंत्री ने कहा कि खुले और खराब स्थिति में लगा बिजली बोर्ड किसी के लिए खतरा बन सकता है।
मंत्री ने भवन परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद खैरा पंचायत के वार्ड संख्या 11 का भी निरीक्षण किया। मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
गौरतलब है कि करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बने पंचायत सरकार भवन के हस्तांतरण के समय दीवारों में कई जगह दरारें, टूटे प्लास्टर और क्षतिग्रस्त हिस्से सामने आए थे। इसे लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने भी सवाल उठाए थे। मंत्री के निरीक्षण से पहले भवन में रंग-रोगन कर उसे चमका दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को मंत्री ने मौके पर पहुंचकर निर्माण की गुणवत्ता और कमियों की जांच की। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=poltics nis:value=poltics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=political nis:value=political nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nda nis:value=NDA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mantriji nis:value=mantriji nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर आयोजित मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का हुआ आगाज

शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस के अवसर पर सैयद अलाउद्दीन फाउंडेशन की ओर से एक निजी विवाह भवन में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे तक भव्य ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साहित्य, शायरी और कविता के इस शानदार संगम ने उपस्थित साहित्य प्रेमियों के लिए रात को यादगार बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में देशभक्ति, प्रेम, इंसानियत, सामाजिक सरोकार और समसामयिक विषयों पर प्रस्तुत कविताओं और शायरी ने खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और बिहार समेत विभिन्न स्थानों से पहुंचे नामचीन कवि और शायरों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। चांदनी शबनम, अदनान प्रतापगढ़ी, हसन प्रतापगढ़ी, शगुफ्ता अंजुम, जीशान भागलपुर, शंकर कैमुरी, महबूब समस्तीपुर, महबूब समस्तीपुर, चांदनी शबनम, मोइन गिरिडीवी और निगार आरा सहित कई रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।

किसी ने अपनी गजल से दिलों को छुआ तो किसी की नज्म और कविता ने सामाजिक सरोकारों को आवाज दी। हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों पर भी दर्शक खूब गुदगुदाए और तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में जमुई के स्थानीय रचनाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कवयित्री डा. रिंकी कुमारी, डा. नूतन कुमारी, वरिष्ठ कवि डा. एस.एन. झा और डा. मासूम रजा सहित अन्य स्थानीय कवियों एवं शायरों ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय और बाहरी रचनाकारों की साझा प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में साहित्यिक रंग और भी गहरा कर दिया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सैयद अलाउद्दीन बताया गया कि सैयद अलाउद्दीन ने शहीद वीर अब्दुल हमीद के साथ सेवा की थी। सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी ने आयोजन को भावनात्मक रूप से भी विशेष बना दिया। इस अवसर पर आयोजकों और उपस्थित लोगों ने उन्हें बुके और शॉल देकर सम्मानित किया। वीर अब्दुल हमीद के साथ बिताए सेवा काल को याद करते हुए उनका सम्मान कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। विशिष्ट अतिथि परवेज सेट सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी रही। सैयद अलाउद्दीन फाउंडेशन के अध्यक्ष जेड अली भुट्टो के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य और संस्कृति के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम का मंच संचालन महबूब अकरम काजमी ने बेहद प्रभावशाली और रोचक अंदाज में किया। उनके संचालन ने देर रात तक कार्यक्रम में ऊर्जा और आकर्षण बनाए रखा। इस अवसर पर सभी कवियों, शायरों, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को मेडल, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

सम्मान समारोह में आयोजकों ने साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले रचनाकारों के प्रति आभार जताया। देर रात तक चले इस भव्य मुशायरे और कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने जहां शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत को याद करने का अवसर दिया, वहीं कविता और शायरी की समृद्ध परंपरा को भी नई ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम की सफलता पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने की उम्मीद जताई।
जमुई: कार्यक्रम आयोजित कर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया जागरूक

 जमुई: सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में गुरुवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक जानकारी देते हुए आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूक किउत् गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने बताया कि हर साल 10 सितम्बर को पूरी दुनिया में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आत्महत्या से जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करना और लोगों को जीवन के प्रति आशावान बनाना है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में हर साल करीब 7,27,000 लोग आत्महत्या के कारण अपनी जान गंवाते है। जिसमें 15 से 29 वर्ष के युवाओं में मृत्यु का यह तीसरा सबसे बड़ा कारण बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टेली मानस हेल्पलाईन 14416 नंबर जारी किया गया है, जो 24 गुणा 7 मुफ्त सेवा प्रदान करता है। साथ ही राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति शुरू की है ताकि जरूरतमंदों को समय पर परामर्श मिल सकें। वहीं एसीएमओ डा. अरविन्द कुमार ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति भावनात्मक तनाव या मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहा है तो उसकी बात बिना किसी पूर्वाग्रह के धैर्यपूर्वक सुनें। अगर आपके आसपास कोई अचानक बहुत शांत, अकेला या चिड़चिड़ा रहने लगा है तो उससे बातचीत शुरू करें। पीड़ित व्यक्ति को परिवार, किसी भरोसेमंद दोस्त सा सीधे किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेने के लिए प्रोत्साहित करें आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डीपीएम पवन कुमार, शमीम अख्तर, उदय कुमार, मो. साबिर सहित काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=civilsergeon nis:value=civilsergeon nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthvibhag nis:value=healthvibhag nis:enabled=true nis:link/>
DM समेत अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का  का किया निरीक्षण

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखने के लिए एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक शैक्षणिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए विद्यालय निरीक्षण के क्रम में निकले जिले के तमाम वरीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अपने-अपने प्रखंडों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। 

इस दौरान अधिकारियों ने अस्पतालों की साफ-सफाई, चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं तथा पैथोलॉजी लैब की कार्यप्रणाली का सघन जायजा लिया।

इस अभियान का नेतृत्व करते हुए स्वयं जिला पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का  निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड, ओपीडी, जांच घर,तथा दवा वितरण कक्ष का बारीकी से अवलोकन करते हुए सभी उपकरणों की क्रियाशीलता को देखा। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने परिसर में संचालित मुफ्त जांच सुविधा केंद्र में स्वयं की भी स्वास्थ्य जांच करवाया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर चिकित्सीय सुविधाओं, निःशुल्क दवाओं  एवं समयबद्धता का फीडबैक लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशीलता, तत्परता एवं सेवा-भाव से व्यवहार करते हुए बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगा। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmjamui nis:value=dmjamui nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: सड़क दु^र्घट^ना में चालक और 06 बच्चे हुए घा^य^ल

जमुई के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक लगाने के बाद तेज रफ्तार स्कूली बच्चों से भरी ऑटो वाहन पीछे से ट्रैक्टर में जोरदार ट^क्क^र मा^र दी। इस दुर्घटना में ऑटो वाहन के परखच्चे उड़ गए और ऑटो चालक के साथ छह बच्चे बु^री तरह घा^य^ल हो गए। घायल चालक को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जबकि घा^य^ल छह बच्चों को बुधवार की शाम 4'00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घा^य^ल चालक की पहचान कैलाश साव और घा^य^ल बच्चों की पहचान गौर गांव निवासी राजेश कुमार साव के पुत्र रितिक कुमार, मनोज मंडल के पुत्र अंश राज, आरुष राज, रामकुमार शर्मा के पुत्र सत्यम कुमार, दशरथ भगत की पुत्री अनिशा कुमारी और मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=exident nis:value=Exident nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: में 69 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 04 तस्कर गिरफ्तार,ऑटो और बाइक जब्त

विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर शराब के विरुद्ध जिले के अलग-अलग जगहों पर चलाई जा रही छापेमारी अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को एक बार फिर अवैध शराब की खेप पकड़ने और तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी मिली है। उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में की जा रही छापेमारी के दौरान झाझा के सोहजाना के पास से पिपराडीह गांव निवासी पवन केसरी के पुत्र बिट्टू केसरी को 15 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि बटिया थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के पास से एक ऑटो से दो तस्कर और बाइक से एक तस्कर को 54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है यानि कुल 69 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऑटो और बाइक से गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेगूसराय जिले के नीमा चंद्रपुरा गांव निवासी रंजीत मिस्त्री के पुत्र सुभाष कुमार , लखीसराय जिले के कटेहर सूर्यगढ़ा निवासी रामस्वरूप यादव के पुत्र रंजीत यादव और बड़ी दुर्गा स्थान निवासी शंकर शाह के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। उक्त जानकारी मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है। 
उन्होंने बताया कि शराब के विरुद्ध उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की जा रही छापेमारी के दौरान झाझा थाना क्षेत्र के सोहजाना के पास से पैदल थैला में रखकर 15 लीटर शराब लेकर जा रहे बिट्टू केसरी को पकड़ा गया। इसी दौरान बेलाटांड़ गांव के पास से भी एक ऑटो और एक बाइक से तीन लोगों को 54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है यानी कुल 69 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक ऑटो और एक बाइक को जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर चारों को जेल भेज दिया गया है। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsシ nis:value=viralreelsシ nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: पंच मंदिर में शादी रचाने के बाद परिजन ने प्रेमी जोड़ा को होटल में पकड़ा, प्रेमी के साथी की कर दी पिटाई

गिद्धौऱ स्थित घर से फरार प्रेमी जोड़े द्वारा पंचमन्दिर में शादी रचाने के बाद एक निजी होटल में ठहरने गए प्रेमी जोड़े को लड़कीं के परिवार वालों ने पकड़ लिया और बीच सड़क पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। इस दौरान लड़कीं की मां ने प्रेमी के साथी की चप्पल से पिटाई कर दी। देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। चप्पल से मारते हुए व धक्का मुक्की करने का लाइब वीडियो बुधवार की दोपहर 1:00 बजे सामने आई है, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मंगलवार के शाम की बताई जाती है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा भी घटना की जांच पड़ताल की गई।

बताया जाता है कि गिद्धौऱ निवासी अभिषेक कुमार और ज्योति कुमारी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
ज्योति ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पता चला कि वह अभिषेक और उसके साथियों के साथ मंदिर पहुंचकर शादी कर चुकी है।

बताया जाता है कि शादी में गिद्धौर निवासी पल्लव कुमार समेत कुछ करीबी दोस्त गवाह बने थे। शादी की जानकारी मिलने के बाद ज्योति के परिजन आक्रोशित हो गए और रजिस्ट्री कचहरी के पास होटल पहुंच गए।

होटल के बाहर शादी में गवाह बने पल्लव कुमार के मिलने पर परिजनों ने उससे शादी में संलिप्तता को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिया। युवक के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर परिजन आक्रोशित हो गए और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान सड़क पर थप्पड़, जूते-चप्पल से मारपीट होने लगी।

मारपीट और हंगामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को परिजनों के चंगुल से छुड़ाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी स्थानीय लोगों के मोबाइल में कैद हुआ और वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuinews nis:value=jamuinews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lovemarriage nis:value=lovemarriage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: खेत के गड्ढा में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की हुई मौ^/त

जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ललमटिया गांव स्थित खेत में बने गड्ढा में गिरकर संतोष यादव के डेढ़ वर्षीय पुत्र सत्यवीर कुमार डूब गया। घटना की जानकारी परिवार वालों को होते ही फौरन मासूम को गड्ढे से निकाला गया और मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मासूम को मृ^/त घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी बरहट थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर डीएम के आदेश के बाद देर रात मासूम के श^व का पो^स्ट^मा^र्ट^म कराया गया और श^व को परिजन के हवाले कर दिया गया।
विधायक प्रफुल्ल मांझी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और सांसद अरुण भारती पर किया हमला, कसा तंज

जमुई सांसद अरुण भारती के द्वारा जीतन राम मांझी पर हमले के बाद अब हम पार्टी से सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल मांझी ने मोर्चा खोल दिया है। प्रफुल्ल मांझी ने मंगलवार की दोपहर बाद 3:00 बजे जमुई सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमुई सांसद अरुण भारती और उनकी पार्टी पर आरक्षण का लाभ सिर्फ अपने परिवार वालों को दिलाने का आरोप लगाया है। प्रफुल्ल मांझी ने इस दौरान सांसद अरुण भारती के परिवार वालों पर व्यक्तिगत बयानबाज़ी की है। साथ ही अपने नेता जीतन राम मांझी के बयान का समर्थन करते हुए प्रफुल्ल मांझी ने कहा कि आरक्षण की समीक्षा संवैधानिक है।
राज्य सरकार से मांग होगी कि समीक्षा के साथ-साथ उपवर्गीकरण किया जाए। जिससे जो लोग अभी तक आरक्षण से वंचित रहे या फिर सामाजिक रूप से पीछे हैं उन्हें इसका लाभ मिल सके।

विधायक प्रफुल्ल मांझी ने  सांसद अरुण भारतीय से कई सवाल भी पूछ दिए.... विधायक ने कहा कि सांसद अरुण भारती अभी राजनीतिक में  बहुत ही कच्चे हैं, उन्हें अपने पिता का नाम भी पता नहीं है। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sikandramla nis:value=sikandramla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nda nis:value=NDA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamparty nis:value=hamparty nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
जमुई में एक बार फिर तेज रफ्तार ने ढाया क^ह^र , उ^ज^ड़ गया घर परिवार

जमुई- चकाई मुख्य मार्ग पर बटिया जंगल में तेज रफ्तार बेकाबू 18 चक्का हाईवा ने पहले कार में ट^क्क^र मारी, फिर बाइक को रौं^द^ते हुए दु^र्घट^ना^ग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार पिता और मासूम पुत्री की घटनास्थल पर ही द^र्द^ना^क मौ^/त हो गई, जबकि पत्नी समेत चार लोग घा^य^ल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से चारों घा^य^लों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और मृतक पिता- पुत्री के श^/व को सोमवार की रात 8:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डीएम के आदेश के बाद डॉक्टर द्वारा दोनों के श^व का पो^स्ट^मा^र्ट^म की प्रक्रिया पूरी की गई। मृ^त^क की पहचान सोनो प्रखंड क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी सुशील बरनवाल और उनकी तीन वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई है, जबकि घायलों में मृ^त^क की पत्नी छाया कुमारी और कर चालक अरमान खान समेत दो अन्य लोग शामिल है। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=exident nis:value=Exident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: गलत तरीके से जमीन लिखवाने का विरोध करने पर तो^ड़ा हा^थ

टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग में गलत तरीके से पूरे हिस्से की जमीन लिखवाने का विरोध करने पर चाचा और चचेरे भाई ने नरेश सिंह के पुत्र एके सिंह की जमकर पि^टा^ई कर दी। इस दौरान मारकर उनका एक हा^थ फ्रै^/क्च^र कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस द्वारा सोमवार की रात 8:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात ज्यादा होने की वजह से मंगलवार की दोपहर बाद एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। घायल एके सिंह ने मा^र^पी^ट का आरोप अपने छोटे चाचा डब्लू सिंह और चचेरे भाई वासुदेव सिंह सहित अन्य लोगों पर लगाया है। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=crime nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: भजन- कीर्तन करने आये शख्स ने मानसिक रूप से कमजोर युवती को बनाया ह^व^स का शि^का^र

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मानवता को श^र्म^सा^र करने वाली घटना सामने आई है। यहां श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन करने आए एक युवक ने घर में घुसकर मं^द^बु^द्धि युवती के साथ दु^/ष्क^र्म की घि^नौ^नी वा^र^दा^त को अंजाम दिया। हालांकि घटना के बाद पीड़िता के पिता ने आरोपित को घर से निकलते ही पकड़ लिया, लेकिन कुछ लोगों ने दु^/ष्क^र्मी को छुड़ा कर भगा दिया, लेकिन पुलिस ने उसे धर- दबोचा। इसके बाद सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि पुलिस द्वारा युवती का मेडिकल जांच कराया गया। <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: नवनियुक्त IPS दीप्ति मोनाली ने जमुई SDPO की संभाली कमान 

जमुई जिले में पहली बार महिला IPS अधिकारी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी यानि SDPO की जिम्मेदारी मिली है। 2024 बैच की तेज तर्रार IPS अधिकारी दीप्ति मोनाली ने मंगलवार को दिन के करीब दिन के 11:00 बजे के बाद जमुई SDPO की कमान संभाल ली है। उन्होंने साइबर डीएसपी सह प्रभारी SDPO अभिषेक कुमार से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नवनियुक्त SDPO को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuiupdates nis:value=jamuiupdates nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=sdpojamui nis:value=sdpojamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर लोगों को जागरूक करेगी वाहन, जिला जज ने किया रवाना

12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार- प्रसार के लिए मंगलवार की सुबह जिला परिवहन विभाग एवं विभिन्न बैंक के द्वारा न्यायालय परिसर से प्रचार रथ को रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई संदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ियों को व्यवहार न्यायालय परिसर से रवाना किया। उक्त जानकारी दोपहर 2:00 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है। 

इस अवसर पर न्यायालय के समस्त न्यायिक पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे। जिसमें कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुशील कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण शिव हरे, सुधीर सिंहा, कमला प्रसाद, रत्नेश्वर सिंह, मनोरंजन कुमार झा, अमोद कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय, प्राधिकार की सचिव श्रीमती मंजू श्री  कुमारी एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। 
कार्यपालिका की तरफ से सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी जमुई डॉक्टर मेनका कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री रामदेव रविदास, सहित विभिन्न बैंक के शाखा प्रबंधक भी उपस्थित थे। 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनों के लिए चरित्र न्याय पाने के लिए सस्ता और सुलभ रास्ता है। जिसमें सभी प्रकार के छोटे-मोटे सुलहनीय वादों का निष्पादन किया जाता है। उन्होंने जमुई के जनता से आगरा किया कि अवसर का लाभ उठाएं और अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में करें।
प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी लोगों के सहयोग एवं परस्पर समन्वय से राष्ट्रीय लोक अदालत को हम जन उपयोगी बना सकते हैं जिससे आम जनता का भला होगा एवं उन्हें न्याय प्राप्त करने  में आसानी होगी। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuicity nis:value=jamuicity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/>
जमुई में मानवता हुई श^र्म^सा^र, श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान  मंदबुद्धि युवती के साथ युवक ने की है^वा^नि^य^त, हुआ गिरफ्तार
जमुई: पिकअप की च^पेट में आने से एक महिला की गई जा^/न, एक मवेशी ज^/ख्मी

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनदीपी के पास मवेशी चराने निकली एक महिला और एक मवेशी को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार ट^/क्क^र मार दी। इस दु^र्घ^टना में महिला की मौके पर ही मौ^/त हो गई, जबकि मवेशी ज^/ख्मी हो गया। जबतक स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते तबतक पिकअप वाहन झाझा की ओर फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व परिजन ने सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी विरोध जताने लगे। साथ ही फरार चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर काफी देर तक अड़े रहे। इसके बाद मौके पर पहुंची मोहनपुर थाना की पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा- बुझाकर शांत किया गया और मुआवजा के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया, फिर सोमवार की दोपहर 2:00 बजे महिला के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पो^स्ट^मा^र्ट^म की प्रक्रिया पूरी कर श^/,व को परिजन के हवाले कर दिया गया। मृ^त^का महिला की पहचान सोनदीपी गांव निवासी बजरंगी यादव की 55 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी के रूप में हुई है। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuijila nis:value=jamuijila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=exident nis:value=Exident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuinews nis:value=jamuinews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: आधी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, फिर मंदिर में कराई शादी, जमुई में वीडियो वायरल

जमुई जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रडीह गांव में आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को परिजन ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया लेकिन फिर पंचायत के तहत दोनों परिवार वालों और ग्रामीणों की सहमति से दोनों की हिन्दू रीति रिवाज के साथ महादेव मंदिर में धूमधाम से शादी करा दी गई। दोनों की शादी का वीडियो सोमवार की सुबह 10 बजे सामने आई है, जो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मामला गुरुवार और शुक्रवार की बताई जाती है। वायरल वीडियो में शादी के सारे रस्म को निभाते देखा जा सकता है, पंडित जी भी शादी की रीति रिवाज को पूरी करवा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक  फरियताडीह पंचायत के कोल्हाडीह निवासी सुरेश पंडित के पुत्र छोटू कुमार और रामचंद्रडीह निवासी कारू पंडित की पुत्री प्रियांजलि कुमारी के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीते गुरुवार की देर रात छोटू अपने एक दोस्त के साथ प्रियांजलि से मिलने उसके घर पहुंचा था। कमरे में आहट होने पर परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने दोनों को पकड़कर चकाई थाना पुलिस के हवाले कर दिया।थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। फरियेताडीह पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, रामचंद्रडीह पंचायत के सरपंच नरसिंह पासवान और जयनंदन प्रसाद सहित दोनों गांवों के प्रबुद्ध लोगों ने समझा-बुझाकर परिजनों को विवाह के लिए राजी कर लिया। इसके बाद दुखिया महादेव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी कराई गई।
जमुई: 90 दिनों से अधिक लंबित ई- चालान का राष्ट्रीय लोक अदालत में करें निपटारा, मिलेगी विशेष छूट

12 सितंबर को आयोजित को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन या यतायत से संबंधित लंबित ई- चालन का निपटारा करने पर एक विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। इस पहल के तहत 90 दिनों से अधिक समय से लंबित ई-चालान से संबंधित मामलों का निपटारा करने पर नियमानुसार चालान राशि में अधिकतम 50 प्रतिशत तक की छूट  का लाभ उठाया जा सकता है। उक्त जानकारी सोमवार की शाम 4 बजे डीटीओ सुनील कुमार ने वीडियो जारी कर दी है। 

इस प्रक्रिया को सुगम और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है कि संबंधित वाहन स्वामी या चालान धारक पहले ही जिला परिवहन कार्यालय पहुँचकर अपना पूर्व-पंजीकरण करा सकते हैं। इस विशेष सुविधा का लाभ लेने वाले जिन व्यक्तियों का प्री-रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा, उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी।
 
उल्लेखनीय है कि इस संबंध में जिला पदाधिकारी और जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भी आम जन से अपील जारी कर आगामी 12 सितंबर को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक ई-चालान सहित समस्त सुलह-योग्य मामलों का निष्पादन कराने का आग्रह किया है।

इसी कड़ी में आज जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले के समस्त वाहन स्वामियों एवं चालान धारकों से अपील की है कि वे ई-चालान मामलों के त्वरित एवं सुगम समाधान हेतु निर्धारित समयावधि के भीतर जिला परिवहन कार्यालय पहुँचकर अपना पूर्व-पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया है। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dtojamui nis:value=dtojamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmjamui nis:value=dmjamui nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: आपदा में बचाव व सुरक्षा को लेकर NDRF की टीम ने किया जागरूक

DM नवीन के निर्देशानुसार  9वीं वाहिनी NDRF की टीम द्वारा बिहार विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत चकाई प्रखंड स्थित प्लस टू एस.के. उच्च विद्यालय में मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से सुरक्षा एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उक्त जानकारी सोमवार की शाम 4:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है। 

वहीं मॉक ड्रिल के दौरान विशेष रूप से वज्रपात, डूबने की घटना, भूकंप एवं अग्निकांड जैसी आपदाओं के संबंध में आवश्यक सावधानियों, बचाव के तरीकों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी दी गई।

एनडीआरएफ टीम द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, बचाव एवं राहत कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी का प्रदर्शन किया गया तथा छात्र-छात्राओं को आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य एवं सजगता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन एवं जोखिम न्यूनीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय कर्मियों की आपदा से निपटने की क्षमता को विकसित करना तथा आपदा के दौरान जान-माल की क्षति को न्यूनतम करना है।

जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करने की दिशा में निरंतर पहल की जा रही है।
जमुई: बांस- बल्ली से बने पुल का डॉ.नीरज साह ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों को दिया LED बल्व

विधायक, सांसद व जिला प्रशासन द्वारा पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो सुदूरवर्ती क्षेत्र ख़ैरा प्रखंड के जतहर गांव के ग्रामीणों ने खुद ही हाथों में कुदाल, खंती व बांस- बल्ली लेकर करीब 250 फिट अस्थाई पुल का निर्माण कर दिया। इस कार्य मे समाजसेवी सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह के काफी सहयोग रहा और ग्रामीणों ने श्रमदान से अस्थाई पुल के निर्माण से जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन को आइना दिखा दिया। इस नवनिर्मित बांस-बल्ली से बना अस्थाई पुल का रविवार को दिन के 11:00 बजे डाक्टर नीरज साह द्वारा भव्य तरीके से फीता काटकर उद्घाटन किया गया और ग्रामीणों के श्रमदान की तारीफ करते हुए अंगवस्त्र देकर  सम्मानित किया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि के साथ कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान डॉक्टर नीरज साह द्वारा ग्रामीणों को LED बल्व भी दिया गया ताकि पूरा गांव रौशन हो और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना न पड़े। इससे पूर्व कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों ने डाक्टर नीरज साह का फूल मालाओं  व स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत के साथ अभिनंदन किया गया और उनके सहयोग की जमकर सराहना की गई। 

दरअसल करीब 500 की आबादी वाले जतहर गांव के लोगों के लिए यह चचरी पुल आवागमन का बड़ा सहारा बना है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में नदी पार करना उनके लिए बड़ी चुनौती बन जाता था। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए लंबे समय से पक्के पुल की मांग की जाती रही है। इस अस्थाई पुल के निर्माण से ग्रामीण बच्चे, बूढ़े , जवान और महिलाएं उत्साहित दिखे।

इस मौके पर डा. नीरज साह ने कहा कि जब उन्हें जानकारी मिली कि गांव के युवा आपसी सहयोग से बांस-बल्ली यानि चचरी पुल बनाने का प्रयास कर रहे हैं और आर्थिक समस्या आ रही है, तो ग्रामीणों के आग्रह पर उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग किया। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों के लिए कुछ सहयोग कर पाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। वह हर वर्ग समाज की मदद 20 वर्षों से करते आ रहे हैं और आगे करते भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जंगली, पहाड़ी, सुदूरवर्ती क्षेत्र को देखते हुए एलईडी बल्व की भी व्यवस्था गांव में कराई गई है। उन्होंने कहा की श्रमदान के लिए ग्रामीणों की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। 

वहीं ग्रामीणों ने कहा कि चचरी पुल से फिलहाल आवागमन में राहत मिली है, लेकिन उनकी वास्तविक जरूरत एक मजबूत, पक्का और सुविधायुक्त पुल है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी सिर्फ एक चचरी पुल बन जाने पर खुशी मनानी पड़े, यह व्यवस्था और विकास के दावों पर सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से जतहर गांव के लिए स्थायी पुल निर्माण की मांग की है। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mlasikandra nis:value=mlasikandra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mantriji nis:value=mantriji nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmofbihar nis:value=cmofbihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=zilaprashasanjamui nis:value=zilaprashasanjamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vayralvideo nis:value=vayralvideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vayralreels nis:value=vayralreels nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: तिरंगे से लिपटा खरडीह गांव पहुंचा शहीद मो. मनीर आलम तो नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई

लेह-लद्दाख में देश की सेवा के दौरान शहीद हुए सिकंदरा प्रखंड के खरडीह गांव निवासी मो. मनीर का पार्थिव शरीर तिरंगे से लिपटा हुआ गांव पहुंचा, जहां देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई तो परिवार वालों के चीख- और चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन बना रहा। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। सभी की आंखें नम हो गई। पुलिस जवानों द्वारा रविवार की सुबह 9:00 बजे राजकीय सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान गांव का माहौल पूरी तरह बदला- बदला सा दिखा।  पत्नी फरहीन सदफ पति का पार्थिव शरीर देख चीखती- चिल्लाती रही तो बेटी आलिया परवीन और 15 वर्षीय बेटा अरसलान पिता के शव से लिपटकर बिलखते रहे। यह दृश्य देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें छलक उठीं। 
आखिरी बार देखने को उमड़ पड़ा गांव

नमाज के बाद अंतिम विदाई दी गई। सिकंदरा पुलिस के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी। दो मिनट का मौन रखकर बलिदानी जवान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बीडीओ अतुल प्रसाद, पुलिस निरीक्षक स्वयं प्रभा, थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद तिरंगे में लिपटे मनीर के जनाजे को कब्रिस्तान ले जाया गया। रास्ते में हर कदम के साथ लोगों की आंखें नम थीं। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों ग्रामीण उमड़ पड़े। जनाजा की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक यानि दफन कर दिया गया।

वहीं सूबेदार मु. जावेद खान, एसआई मुजम्मिल अंसारी, भाई मन्नवर आलम, जदयू नेता भोला खान, शिक्षक मु. जावेद अंसारी, महबूब आलम, पूर्व मुखिया विपिन सिंह, नशरू खान सहित ग्रामीणों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि मनीर ने देश के लिए अपना जीवन दे दिया। उनका तिरंगे में लौटना गर्व और पीड़ा दोनों छोड़ गया। परिवार ने अपना सहारा खोया है और खरडीह ने अपना वह बेटा, जिसकी बहादुरी और देशसेवा की कहानी आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

आपको बता दें कि तीन सितंबर की शाम लेह-लद्दाख में जीआरईएफ की 501वीं यूनिट में रोड कटर मशीन को फट्टे के सहारे गाड़ी से उतारा जा रहा था। इसी दौरान फट्टा अचानक खिसक गया और मशीन अनियंत्रित होकर पलटने लगी। मनीर ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले कि वह संभल पाते, मशीन सीधे उनके पैर के जांघ पर जा गिरी। हादसे में उनका पैर बुरी तरह कुचल गया और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। साथी जवानों ने तत्काल उन्हें आर्मी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आपरेशन शुरू किया। 

इसी बीच कंपनी के सूबेदार मु. जावेद खान ने मनीर की पत्नी फरहीन सदफ को फोन कर हादसे की जानकारी दी। पति के घायल होने की खबर सुनकर वह बेसुध हो गईं। बाद में छोटे भाई मन्नवर आलम ने सूबेदार से घटना की पूरी जानकारी ली। परिवार को उम्मीद थी कि आपरेशन के बाद मनीर सकुशल लौट आएंगे, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण चिकित्सक उनकी जान नहीं बचा सके। एक पल में हुआ यह हादसा परिवार की सारी खुशियां छीन ले गया। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=army nis:value=army nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=armylover nis:value=armylover nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/>
जमुई के ख़ैरा- गरही मुख्य मार्ग पर बैजराही के पास ऑटो पर ही गिरा पेड़, 1 घंटा 15मिनट तक फंसा रहा चालक

खैरा- गरही मुख्य मार्ग पर बैजराही गांव के पास रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एक विशाल आम का पेड़ अचानक बीच सड़क पर ही गिर गया। इस दौरान एक आटो के साथ चालक पेड़ के नीचे ही दब कर फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद चारों ओर हाहाकार मच गया। लोगों के बीच अफरा- तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ घटनास्थल पर लग गई। मौके पर गरही थाना प्रभारी  बिपिन चंद्र पालटा भी दलबल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को हटाने का प्रयास करने लगे। तीन जेसीबी भी मंगवाया गया है, लेकिन विशाल पेड़ को हटाना तो दूर जेसीबी हिला भी नहीं पाई। नतीजतन करीब एक घंटा 15 मिनट तक आटो के साथ चालक पेड़ के नीचे ही दबा हुआ घायल अवस्था मे पड़ा है। लोग चालक का हौसला बढ़ाते रहे और पेड़ की डाल को काटकर घायल अवस्था में चालक को निकाला गया और अस्पताल भेजा गया है।  घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को भी दी गई है। काफी देर के बाद वन विभाग की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuijila nis:value=jamuijila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=forestvibhag nis:value=forestvibhag nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: ख़ैरा- गरही मुख्य मार्ग पर बैजराही के पास बीच सड़क पर गिरा आम का विशाल पेड़, ऑटो के साथ चालक पेड़ के नीचे दबा, पुलिस व ग्रामीणों द्वारा चालक को निकालने का किया जा रहा प्रयास। जेसीबी भी विशाल पेड़ को हटाने में हुई असफल, चारो ओर मचा हाहाकार
जमुई:जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन को ग्रामीणों ने दिखाया आईना। ख़ैरा प्रखंड के हरनी पंचायत अंतर्गत जतहर गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर बांस बल्ला से 200 फिट का बनाया पूल, सांसद, विधायक और जिला प्रशासन को दिया करारा जवाब, डॉक्टर नीरज साह ने किया शुभारंभ