जमुई: जितेंद्र ज्वेलर्स दुकान से 13 लाख 95 हज़ार रुपए के आभूषण की चोरी कर बेखौफ चोरों ने पुलिस की छीनी चैन
जमुई: जमुई- लखिसराय मुख्य मार्ग पर मनिअड्डा में अवस्थित जितेंद ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर नगद समेत 13 लाख 95 हज़ार रुपए के चोरी की घटना ने एक बार भी पुलिस की सुरक्षा और गश्ती पर सवाल खड़ा कर दिया है। घटना शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है। दुकान संचालक जितेंद राम को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई है। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दुकान से खंती और चप्पल बरामद किया गया है। साथ ही दुकान के पीछे झाड़ी में जेवरात के खाली डब्बे और प्लास्टिक फेंका हुआ पाया गया है। घटना को लेकर पीड़ित दुकान संचालक जितेंद राम ने शनिवार की सुबह 10:00 बजे टाउन थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए उक्त चोर पर कार्रवाई की मांग की है। #jamuibihar #Crime #jamuiPolice #sdpojamui #spjamui #CrimeNews #viralreels #viralpost
Jamui, Jamui | Sep 26, 2026