जमुई: DM और SP के निर्देश पर शराब के विरुद्ध कार्रवाई
छात्रा के साथ है^वा^नि^य^त की तस्वीर वायरल होने और आरोपित मड़वा व प्रतापपुर गांव का रहने की वजह से प्रतापपुर व कुंदर डैम का इलाका हाइलाइट हो चुका है। यह इलाका पूरी तरह सुर्खियों में छाया हुआ है। घटना के बाद से इलाके की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस गश्ती भी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे तक टाउन थाना की पुलिस द्वारा प्रतापपुर और कुंदर डैम के इर्द-गिर्द जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान 45 लीटर जावा महुआ और अर्ध निर्मित चुलाई शराब को नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने वाली कई भट्ठियों को भी ध्वस्त करते हुए बर्तनों को तोड़ा गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर टाउन थाना की पुलिस द्वारा की गई है इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।
दरअसल डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अलग-अलग टीम गठित कर चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान टाउन थाना की पुलिस ने प्रतापपुर और कुंदर डैम के जंगली क्षेत्र में छापेमारी कर 45 लीटर जावा महुआ और और अर्द्ध निर्मित शराब को नष्ट करने में कामयाबी हासिल की है। कई भट्ठियों को ध्वस्त कर शराब रखने वाले बर्तनों को भी तोड़ा गया है। हालांकि शराब कारोबारी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया। जिसकी भी पहचान और तालाश की जा रही है। #jamuibihar #jamuiPolice #Sharabbandi #crime #crimestories #viralreels #spjamui #dmjamui
Jamui, Jamui | Sep 26, 2026