चोरी के मोबाइल से 90 हजार का साइबर फ्रॉड, बिहार से आरोपी गिरफ्तार
मैहर। फरवरी में सब्जी मंडी से पवन कुमार चतुर्वेदी का मोबाइल चोरी हुआ था। चोर ने फोन में संचालित ऑनलाइन पेमेंट ऐप के जरिए उनके खाते से करीब 90 हजार रुपए निकाल लिए। शिकायत पर मैहर कोतवाली ने केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की।
जांच के दौरान बिहार के गया जीआरपी ने चोरी के संदेह में पकड़े गए रमजान उर्फ रहीम शेख (पश्चिम बंगाल) के पास मैहर से चोरी किया गया मोबाइल बरामद होने की सूचना दी। पूछताछ में ऑनलाइन फ्रॉड की बात सामने आने पर जांच अधिकारी अरविंद द्विवेदी को गया भेजा गया। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को गिरफ्तार कर 20 अगस्त को मैहर लाया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर उपजेल भेज दिया गया। आरोपी के अन्य राज्यों में मोबाइल चोरी करने की बात की भी जांच चल रही है।
स्मार्टफोन सुरक्षा: मजबूत स्क्रीन/बायोमेट्रिक लॉक और ऐप लॉक रखें। बैंकिंग-यूपीआई के लिए अलग पिन इस्तेमाल