96 हजार की रिश्वत लेते जिला सहकारी बैंक CEO ट्रैप
धान खरीदी के कमीशन के एवज में मांगी थी रकम, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
सतना। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृष्ण चंद्र शर्मा उर्फ केसी शर्मा (58) को लोकायुक्त रीवा की टीम ने 96 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी ने नागौद शाखा के समिति प्रबंधक सिद्धार्थ ओझा से वर्ष 2025-26 में हुई 32,300 क्विंटल धान खरीदी के कमीशन के एवज में रिश्वत मांगी थी।
शिकायत पर लोकायुक्त ने सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा 3 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 96 हजार रुपए मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद 19 अगस्त को सतना के प्रेमनगर स्थित एक किराए के मकान में ट्रैप कार्रवाई की गई और रिश्वत की रकम लेते ही आरोपी को पकड़ लिया गया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख, डीआईजी मनोज सिंह के मार्गदर्शन और एसपी �