मैहर पहुंचे मुख्यमंत्री, मां शारदा के दर्शन कर बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन
256 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को 2148.30 करोड़ रुपए जारी
मैहर, 19 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैहर प्रवास पर पहुंचे, जहां हेलीपैड पर प्रभारी मंत्री राधा सिंह, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, विक्रम सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मां शारदा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।
मंदिर से मुख्यमंत्री उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम पहुंचे, जहां रक्षाबंधन कार्यक्रम में बहनों ने उन्हें विशाल राखी बांधी और उन्होंने सावन का झूला झुलाया। मुख्यमंत्री ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक से 2148.30 करोड़ रुपए की राशि जारी की, जिसमें रक्षाबंधन के लिए 250 रुपए अतिरिक्त शामिल हैं।#maihar#mashardadevi🌺🙏😇 #लाडलबहना#मध्यप्रदेशसरकार#रक्षाबंधन