ऊफनती मुरजुआ नदी में फंसा ट्रक, चौकी प्रभारी ने जान पर खेलकर बचाई चालक-क्लीनर की जान
मैहर। बारिश के बीच नदी-नालों के उफान को नजरअंदाज करना शुक्रवार रात मुकुंदपुर के गऊघाट पुल पर ट्रक चालक को भारी पड़ गया। पानी में डूबे रपटे पर ट्रक लेकर आगे बढ़े चालक राकेश साहू (34) और क्लीनर इंद्रकुमार द्विवेदी (28) करीब 300 मीटर आगे जाकर तेज बहाव में फंस गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे उफनती नदी में उतरकर दोनों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान चौकी प्रभारी के पैर में गंभीर चोट भी आई।सुबह जलस्तर घटने पर ट्रक को भी बाहर निकाला गया। मैहर जिले की ताला पुलिस ने खतरे के बावजूद पानी में वाहन उतारने और मानव जीवन को संकट में डालने के आरोप में चालक राकेश साहू के खिलाफ BNS की धारा 110 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना एक बार फिर चेताती है कि डूबे पुल-पुलियों और रपटों को प