सीएम के मैहर दौरे पर कांग्रेस का विरोध, 23 कार्यकर्ता हिरासत में
भ्रष्टाचार, अवैध शराब और बिजली संकट के मुद्दे पर प्रदर्शन; बीएनएसएस की धारा 170 में कार्रवाई
मैहर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मैहर दौरे के दौरान कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, अवैध शराब की बिक्री और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के घेराव और विरोध के ऐलान को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस कार्यालय व उनके घरों से हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार विश्वमोहन बड़गइयां, फारुख खान, अजित बिहारी द्विवेदी, गणेश कुशवाहा, सुरेंद्र कोरी, सचिन सिंह, सिद्धार्थ पांडेय, हर्ष सोनी, मानेन्द्र सिंह, प्रिंस तिवारी, बबलू सिंह, राजेश प्रजापति, यशवंत सिंह, कुंजीलाल कुशवाहा, महेंद्र पटेल, शारदा पटेल, नागेंद्र नाथ बड़गइयां, सुषमा मिश्रा, आनंद शुक्ला, दीपक पांडेय, अजय कुशवाहा, नितिन सिंह चौहान और जि�