मैहर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मैहर जिले के लिए 256 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। इनमें मां शारदा लोक के प्रथम चरण, बदेरा में विद्युत सब स्टेशन, आधुनिक अस्पताल, 50 करोड़ रुपए से लिलजी तालाब के सुदृढ़ीकरण और 5 हजार गौवंश क्षमता वाली गौशाला की घोषणाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले प्रत्येक आल्हा दल को पच्चीस पच्चीस हजार रुपए देने की घोषणा भी की गई। उन्होंने कहा कि बरगी नहर का टनल कार्य पूरा हो चुका है और कुछ ही महीनों में नर्मदा का पानी मैहर, सतना और रीवा के किसानों के खेतों तक पहुंचने की उम्मीद है, साथ ही राम पथ गमन और चित्रकूट में वनवासी रामलोक के लिए 3 हजार करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए जाने का ऐलान भी मंच से किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नई पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, एसपी अवधेश प्रताप सि